भाभी कर रही थी मजबूर तो देवर ने खो दिया आपा, फिर जो हुआ वह खौफनाक था

img
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक देवर ने भाभी की उसके बच्चों के सामने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त भारती (30) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद भारती का देवर खुद ही डीसीपी ऑफिस पहुंचा और उसने बताया कि उसने भाभी की हत्या कर दी है।
Brother-in-law and sister-in-law
फौरन करावल नगर थाना प्रभारी महिला के घर पहुंचे तो वहां पर भारती का शव पड़ा था। महिला के शव के पास उसकी तीन साल की मासूम बच्ची बैठी हुई रो रही थी। पुलिस ने देवर रोहित उर्फ सोनू (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। करावल नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से परतापुर (मेरठ) की रहने वाली भारती की वर्ष 2013 में करावल नगर जगदम्बा कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ मोनू से शादी हुई थी। मोहित प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद भारती ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। बेटा अभी छह साल और बेटी तीन साल की है। मोहित अपनी पत्नी पर शक करता था।
इसकी वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। वर्ष 2018 में डिप्रेशन का शिकार होकर मोहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। भारती अपने मायके परतापुर मेरठ में आकर रहने लगी। इसी साल जनवरी में भारती का देवर रोहित बच्चों एवं भाभी को लेकर अपने घर वापस आ गया।

भारती रोहित पर दबाव बना रही थी

भारती, रोहित एवं रोहित की मां बच्चों के साथ रह रहे थे। आरोप है कि भारती रोहित पर दबाव बना रही थी कि वह उसे एवं बच्चों लेकर कहीं अलग मकान ले ले। इसको लेकर रोहित एवं भारती के बीच विवाद भी होता था। मंगलवार दिन में भारती और रोहित के बीच विवाद हुआ। इसके बाद करीब 2.30 बजे रोहित ने बच्चों के सामने ही गला घोंटकर भारती की हत्या कर दी।
बाद में वह खुद ही पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंच गया। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
Related News