img

लोगों को जानकारी मिली कि सोमवार को शाम को एक हाथी की एंट्री बालोद जिले में हुई। हाथी के नजर आते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। हुआ कुछ यूं कि सोमवार को बालोद नगर की सिंचाई कॉलोनी की तरफ हाथी को देखा गया। फिर इसके बाद दंतैल हाथी को पुलिस कंट्रोल रूम, कलेक्टर बंगले के पीछे, ट्रांजिस्ट हॉस्टल की तरफ भी घूमता हुआ पाया गया।

जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट पर है। सोमवार शाम के पहले बालोद वन परिक्षेत्र के औरा भाठा परिसर में हाथी ने दस्तक दी थी। जिसके आसपास के कुछ क्षेत्र जैसे देवरा तराई, सिवनी, मालगांव, बरवा पथरा, देवारभाट, तालगांव, झलमला, सिवनी, नर्रा गांव के साथ कई जगहों को अलर्ट पर रखा गया।

रविवार की रात इस हाथी के लोकेशन की बात करें तो दंतैल हाथी का लोकेशन तांदुला जलाशय उलट में पाया गया। जिसके बाद हाथी के शहर में एंट्री करने की आशंका बन रही थी। 

हालांकि डीएफओ आयुष जैन ने देर रात हाथी को शहर के बाहर भेजने की बात कही थी, लेकिन शहर में हाथी की एंट्री ने शहर में डर का माहौल बना दिया। लोग डरे सहमे घर में दुबक गए हैं और हाथी के शहर से बाहर जाने का इंतजार कर रहे हैं। शहर में हाथी के डर से झलमला से रानी मां मुख्य मार्ग में आने वाले लोगों को विभाग ने सतर्क किया है और सावधानी बरतने के लिए भी कहा है। मतलब विभाग ने अपील की है कि रानी मां मुख्य मार्ग से सावधानी से यात्रा करें। साथ ही विभाग ने लोगों से जंगल में न जाने की भी अपील की है। सुरक्षित रहने को कहा है और एक दूसरे को सतर्क करने के लिए भी कहा गया है। 

--Advertisement--