अच्छा!! तो इस वजह से लगता है सूर्य ग्रहण

img

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। यदि आपके मन में भी सूर्य ग्रहण को लेकर कई प्रकार के प्रश्न आते हैं, मसलन सूर्यग्रहण क्‍यों लगता है? आईये जानते हैं इसके बारे में। यहां हम आपसे सूर्यग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें साझा कर रहे हैं।

Solar Eclipse

जानकारी के मुताबिक ग्रहण एक  आकाशीय घटना है। जब चांद, धरती व सूरज के मध्य से होकर गुजरता है और धरती से देखने पर सूर्य पूर्ण या आंशिक रूप से चंद्रमा द्वारा आच्छादित होता है। यानी कि जब सूरज व धरती के मध्य में चांद आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिंब कुछ वक्त के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं।

आपको बता दें कि 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी है। यह सूर्य ग्रहण रात्रि 10:59 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर सात मिनट तक चलेगा। हालांकि यह ग्रहण हिंदुस्तान में नहीं दिखेगा, किंतु सूतक से जुड़ी बातों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

Related News