विदेशों से आया इतना रुपया कि बन गया है रिकॉर्ड, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

img

नई दिल्ली॥ हिंदुस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 3.689 अरब डॉलर बढ़कर 461.157 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। आरबीआई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर 454.948 अरब डॉलर हो गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.013 अरब डॉलर बढ़कर 427.949 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 66.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.058 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.447 अरब डॉलर हो गया, जबकि आईएमएफ में आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 3.703 अरब डॉलर हो गई।

पढ़िए-अमेरिका पर जहर उगलने के बाद अब ईरान ने हिंदुस्तान के बारे में कही ये बात, आप भी जानिए

Related News