सलमान के परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, इस शख्स संग रचाएंगी शादी

img

बॉलीवुड में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव-पत्रलेखा ने शादी रचाई। वहीं अनुष्का रंजन और आदित्य सील भी शादी के बंधन में बंधे। अब आने वाले दिसंबर माह में कैटरीना कैफ-विकी कौशल और आलिया-रणबीर की शादी को लेकर भी चर्चे तेज हो गए हैं। इस इस लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ने लगा है। इस समय मीडिया में खबर फैली है कि वह सलमान खान के परिवार के एक सदस्य के साथ फेरे लेने वाली हैं।

sonakshi sinha

एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्‍दी सलमान खान के फैमिली का हिस्सा बनने जा रही हैं। जी हां कहा जा रहा है कि सोनाक्षी जिस शख्स के साथ शादी करने जा रही है वह खान परिवार का बेहद करीबी है और रिश्तेदार भी है। असल में सलमान के परिवार के इस सदस्य का नाम बंटी सचदेवा है। सोनाक्षी और बंटी सचदेवा काफी समय से रिलेशन में है और अब दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। असल में बंटी सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं।

सोनाक्षी और बंटी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। इन दोनों को कई बार एक साथ में पार्टियों में स्पॉट किया गया है। सोनाक्षी ने इस इंटरव्यू में बंटी की जमकर तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि बंटी अभी अपने कुंवारेपन को एन्जॉय करना चाह रहे हैं। बता दें सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले से ही सलमान खान और उनके परिवार के बेहद करीब हैं। सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Related News