अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में फैशन आइकन के नाम से जाना जाता है। सोनम अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनम को इस ग्लैमरस अवतार को पाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को हैं। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सोनम पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और मोटापे की समस्या से जूझ रही थीं। सोनम ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह मात्र 19 साल की थी तब उनका वजन लगभग 86 किलो था।
सोनम (Sonam Kapoor) ने बताया कि जब संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म ‘सांवरिया’ का ऑफर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना आरंभ किया। सोनम ने कड़ी मेहनत और दो साल के संघर्ष के बाद 35 किलो वजन कम किया। उन्होंने वजन को कम करने के लिए सबसे पहले जंक फूड और तले हुए खाने से दूरी बनानी शुरू की।
वह अपनी खाने में सूखे मेवे, फल और नारियल पानी को शामिल करती हैं। सोनम (Sonam Kapoor) अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू के रस के साथ करती हैं। नाश्ते में सोनम को दलिया और फल लेना पसंद है। वर्कआउट के बाद वो अंडे का सफेद भाग ब्राउन ब्रेड के साथ लेती हैं।
दिन के समय जब भी उन्हें भूख लगती है तो वो ताजा फलों का जूस लेती हैं। लंच के लिए सोनम (Sonam Kapoor) दाल, सब्जी, रागी रोटी, सलाद और चिकन या मछली खाती हैं। रात का खाना सोनम को सिंपल रखना पसंद है जिसमें वो सूप, सलाद, चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं।