छठ पूजा पर इस भोजपुरी एक्टर के साथ मिलकर धमाल मचाएंगे सोनू निगम, जल्द रिलीज होगा ये सांग

img

मुंबई। त्योहारों का सीजन में चारों तरफ चहल-पहल ही रहती है। हर कोई त्योहार पर धमाल मचाने की तैयारी करता है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इसमें पीछे नहीं रहती। इस साल दीपावली के पर्व को अब कुछ ही दी बचे हैं। साथ ही बिहार और पूर्वांचल में भी छठ की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अब छठ की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी है और ये बिहार ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी मनाया जानें लगा है। हर बार छठ पर्व को लेकर कई गाने रिलीज किए जाते हैं। इस बार बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस के लिए छठ पर्व पर बेहतरीन तोहफा लेकर आ रहे हैं।

SONU NIGAM

जमेगी जोड़ी

छठ पर पर रिलीज होने वाले गाने की शूटिंग अयोध्या में की गई है। सिंगर सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पवन सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। एक वीडियो के साथ सोनू निगम बताते हैं, वह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से मिले हैं और उन्होंने गाना शूट किया है। सोनू निगम ने बताया कि पवन सिंह ने भोजपुरी सीखने में उनकी काफी मदद की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह की तारीफ की

सोनू निगम कहते हैं कि ‘पवन सिंह एक जाना-माना नाम हैं। मुझे उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा। वह बहुत टैलेंटेड हैं और इतने सभ्य, मैनर्ड, यंग मैन हैं, मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई, उस लैग्वेंज को उन्होंने मुझे सिखाया।‘ इस वीडियो को पवन सिंह ने रीपोस्ट किया और कैप्शन में लिखा- ‘थैंक्यू एंड लव सोनू निगम भैय्या। जल्द आने वाला है। जय छठी मइय्या।‘

Related News