जिम में वर्कआउट कर रहे थे सौरव गांगुली हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गए अस्पताल

img
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चेयरमैन सौरव गांगुली को आज सुबह कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Sourav Ganguly
दरअसल, गांगुली आज सुबह अपने घर में ही जिम में वर्कआउट कर रहे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टर्स ने यह जानकारी दी है कि गांगुली को कार्डियक अरेस्ट हुआ है और अब उन्हें एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा। हालांकि, डॉक्टर्स ने यह भी सुनिश्चित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और दादा की हालात स्थिर है।
गांगुली की हालात की खबर सुनने के बाद क्रिकेट जगत और उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने की दुआ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को आज कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मेरी प्राथनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।
Related News