धोनी को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, तीसरे वनडे से पहले World Cup को लेकर कही ये बात

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत अहम खिलाड़ी माने जाते हैं तथा इन्होंने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया को जीत दिलाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को T-20 World Cup और वनडे World Cup दिलाया है।

हालांकि अब महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी छोड़ चुके हैं फिर भी वह अब भी टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं तथा आगामी World Cup के लिए महेंद्र सिंह धोनी का चुना जाना बिल्कुल तय है। हाल ही सौरभ गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी पर एक बड़ा बयान दिया है तो आईये जानते हैं उस बारे में विस्तार से।

पढ़िए- टीम इंडिया में विजय शंकर के आते ही इस खिलाड़ी का हुआ बड़ा नुकसान, World Cup से हो सकती है छुट्टी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को वनडे World Cup के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया ने बनाए रखने की बात कही है उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्रतिभावान है तो उसके लिए उम्र कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए।

सौरव गांगुली ने कहा कि विश्वकप काफी नजदीक है तथा लोगों को लगता है कि धोनी का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। गांगुली ने कहा कि अगर भारत World Cup जीतता है और धोनी उसके बाद भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर उन्हें सन्यास नहीं लेना चाहिए।

इसके अलावा सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को भी काफी शानदार करार दिया है। सौरव गांगुली ने कहा है कि मोहम्मद शमी तथा जसप्रीत बुमराह की जोड़ी आगामी World Cup में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा उन्होंने इन दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ही गेंदबाजी से में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तथा इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान यह दोनों गेंदबाज काफी अहम भूमिका निभाएंगे।

फोटो- फाइल

Related News