सौरव गांगुली की हालत ठीक नहीं, अब डॉक्टर उनके शरीर में लगाएंगे ये चीज

img

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत ठीक नहीं है। अब डॉक्टर सौरव के हृदय में एक और स्टेन लगाएंगे। गुरुवार को अपोलो अस्पताल सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

suravh ganguli

ब्लॉकेज खत्म नहीं हो रहा

बताया गया है कि एंजियोग्राम से स्पष्ट हो गया है कि उनके हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज खत्म नहीं हो रहे हैं जिसकी वजह से एक और स्टेन लगाए जाने की जरूरत है। इसके पहले गत दो जनवरी को जब उन्हें पहली बार हार्ड अटैक आया था तब डॉक्टरों ने उनके शरीर में पहला स्टेन लगाया था। बाद में 7 जनवरी को उन्हें स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया गया था लेकिन बुधवार को एक बार फिर सीने में दर्द के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शरीर में नई समस्याएं मिली

48 वर्षीय क्रिकेटर के शरीर में नई समस्याएं मिली हैं। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि उनके इलाज के लिए गठित डॉक्टरों की टीम डॉक्टर सप्तर्षी बसु, डॉक्टर सरोज मंडल और उनके पारिवारिक डॉक्टर आफताब खान स्टेन लगाने की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देंगे। देश के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे और दिशानिर्देश भी देंगे।

Related News