यूपी में नहीं चलेगा महागठबंधन का जादू, BJP को मिल रही इतनी सीटों पर जीत: सर्वे

img

New Delhi. लोकसभा चुनाव के लिए 2 दिन बाद पहले चरण की वोटिंग शुरु हो जाएगी। वहीं देश के लगभग सभी राजनीतिक दलो ने अपने घोषणा पत्र भी जारी कर दिये हैं। इसी बीच टाइम्स नाउ की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक यूपी में भले ही महागठबंधन अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही हो लेकिन यहां उसका जादू चलता दिखाई नहीं दे रहा है।

ये सर्वे भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के बाद आया है। सर्वे में 77 सीटों के बारे में जनता का साफ रुख दिखाई देता है।

लेकिन तीन सीट अभी भी किसके खाते में जाएगी ये कहना मुश्किल है। कहा जाता है कि देश की सत्ता उसी पार्टी के हाथ में होती जिसे यूपी का साथ मिलता है।

सर्वे के मुताबिक यूपी में बीजेपी को महागठबंधन के बावजूद फायदा होता दिखाई दे रहा है। बीजेपी को यूपी में 50 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है जबकि महागठबंधन के खाते में 27 सीटें जा सकती है।

इस सर्वे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को काफी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली की सभी सातों सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिखाई दे रही है। पिछली बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को काफी नुकसान हुआ था। पिछले लोकसभा चुनाव में भी सातों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था।

Related News