SP सूबे के सभी जिलों में करेगी प्रबुद्ध सम्मेलन, अखिलेश यादव ने बनाई पांच ब्राह्मण नेताओं की कमेटी

img
Lucknow। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी भी नतमस्तक हो रही है। सपा सूबे के सभी जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच प्रमुख ब्राह्मण नेताओं के साथ विमर्श कर ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई है। बीजेपी और बीएसपी पहले से ही ब्राह्मणों को लुभाने की मुहिम में तेजी से जुटी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि सरकार बनने पर परशुराम जयंती पर अवकाश बहाल किया जाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच प्रमुख ब्राह्मण नेताओं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, अभिषेक मिश्र, पूर्व विधायक सनातन पांडेय और संतोष पांडेय के साथ बैठक कर ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई है। श्री यादव ने इन नेताओं की एक कमेटी भी बना दी है, जो अब आगे की रणनीति तैयार करेगी। जल्द ही पार्टी के अन्य ब्राह्मण नेता भी सक्रिय इस कार्य में सक्रिय नजर आएंगे।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पहला सम्मेलन बलिया में किया जाएगा। इन सम्मेलनों में बीजेपी सरकार में ब्राह्मणों के कथित उत्पीड़न को उठाया जाएगा। इसके साथ ही सपा सरकार के दौरान संस्कृत विद्यालयों के उत्थान के लिए किये गए कामों के भी ब्राह्मणों को अवगत कराया जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का कहना है कि सपा सरकार में ब्राह्मणों की प्रतिष्ठा और उनके विकास का पूरा ख्याल रखा गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर स्वर्ण यात्र योजना शुरू की थी, जिसमें तीर्थस्थलों की निशुल्क यात्रा करवाई जाती थी। अभिषेक मिश्र ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाले वक्त के लिए आज का दिन एक नई शुरूआत लेकर आएगा।

Related News