जन विकास मंच संस्था के द्वारा खेल-कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

img

अमित श्रीवास्तव

महराजगंज। महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र में स्थित रहसुगुरु मंदिर पर जन विकास मंच संस्था के द्वारा खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडल के कुल 44 टीम व कबड्डी के 13 टीम ने हिस्सा लिया।

जन विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार मौर्य व जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी अर्जुन कुमार मौर्य ने संयुक्त रुप से बैडमिंटन कोर्ट व कबड्डी का फीता काट कर खेल को आरंभ किया। मोहन कुमार मौर्य ने कहा कि खुद को फिट रखने के लिए खेलों का आयोजन बहुत जरूरी है। नियमित खेल से शरीर स्वस्थ रहता है।

खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग-मौर्य

अर्जुन कुमार मौर्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लुप्त होते जा रहे कबड्डी खेल को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है। साथ ही युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इस दौरान मौजूद रहे मुख्य अतिथि उषा मौर्य, उत्तर प्रदेश प्रभारी आनंद कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष कृष्णा विश्वास, जिला महासचिव उपेंद्र गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष जे के मौर्य, जिला महासचिव विनोद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भोला जायसवाल, ब्लॉक प्रभारी अनूप मद्धेशिया, ब्लॉक सचिव निसार अंसारी, जिलाध्यक्ष गोरखपुर जितेंद्र मौर्य व अन्य लोग।

Related News