RRR: एसएस राजामौली की फिल्म की रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

img
मुंबई। फिल्म मेकर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘आरआरआर‘ (RRR) लम्बे समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण,अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। (RRR)
film - RRR
film – RRR
‘आरआरआर’ (RRR) एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म के नाम का फुल फॉर्म है राइज यानी उदय,रोर यानी दहाड़ना और रिवोल्ट यानी बगावत।लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

13 अक्टूबर, 2021 को होगी रिलीज RRR

फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने RRR फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की हैं। एसएस राजामौली ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘पानी और आग के अजेय शक्ति के गवाह बनिए 13 अक्टूबर, 2021 को!’

ये है फिल्म की कहानी

फिल्म RRR की कहानी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों के एक काल्पनिक वर्णन पर आधारित है। इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
RRR फिल्म के अन्य कलाकारों में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शामिल हैं। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ इसी साल 13 अक्टूबर को  दुनिया भर में एक साथ दस भाषाओं में रिलीज होगी।
Women Harassment की शिकार 3 और नाबालिग लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, ये है दिक्कत
कश्मीर डल झील के शिकारा का आनंद अब गोरखपुर के रामगढ़ झील में भी
Tuberculosis: मरीजों के बारे में जानकारी न देने वाले निजी अस्पतालों का रद होगा लाइसेंस
UP में गोवंश की दुर्दशा के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी, ट्रेन से कटकर 3 गायों की मौत
Republic day : CM योगी ने फहराया तिरंगा, फिर बोल दी ये बड़ी बात
Fenugreek Leaves इन रोगों के लिए है रामबाण, जानकर हो जाएंगे हैरान, इस तरह से करें सेवन
Related News