img

राजस्थान का पुष्कर पूरे देश में मशहूर है. अजमेर जिले में स्थित यह धार्मिक स्थल बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आप भविष्य में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पुष्कर जरूर जाएं।

यहां एक प्रसिद्ध झील है, जो अरावली पर्वतमालाओं के बीच स्थित है। 52 स्नान घाटों और 500 से अधिक मंदिरों से घिरी यह झील हिंदू धर्म में बहुत पवित्र मानी जाती है। यहां के पांच पवित्र झीलों को सामूहिक रूप से पंच-सरोवर कहा जाता है।

इन झीलों के नाम मानसरोवर, बिंदु सरोवर, नारायण सरोवर, पंपा सरोवर और पुष्कर सरोवर हैं। अगर आप अजमेर जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस झील को जरूर देखें। पुष्कर में आपको कई पर्यटन स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां का सफर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

--Advertisement--