MP: प्रदेश कांग्रेस ने कमलनाथ का भावुक वीडियो जारी किया

img

भोपाल।। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने कमलनाथ का एक भावुक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें ईमानदार, बेदाग छवि का नेता बताया है और कहा कि प्रदेश ने एक काम करने वाला मुख्यमंत्री खो दिया है। यह वीडियो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को काफी पसंद आ रहा है।

15 वर्षों बाद एमपी में कांग्रेस की सरकार बनी जो 15 माह में ही सियासी उठा-पटक का शिकार होकर गिर गई। कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान जो भावुक भाषण दिया वह आम लोगों को भी पसंद आया। कमलनाथ इस्तीफे के बाद सहानुभूति हासिल कर गए। इस दौरान कमलनाथ की आंखें भी भर आईं।

इन सभी चीजों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने उनका एक वीडियो जारी किया है, जो तेजी से वायरल होने के साथ कांग्रेस के हताश कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ाने का काम कर रहा है। क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा निराश कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता ही थे।

Related News