अजब-गजब: धरती पर यहां रहते हैं एलियंस, Google यूजर्स ने किया एक रहस्यमयी डिस्क देखने का दावा

img

गूगल (Google) अर्थ पर अक्सर कोई न कोई रहस्यमयी और दिलचस्प चीजों की खोज होती रहती है। गूगल अर्थ यूजर्स कई बार ऐसी कुछ ऐसी रहस्यमयी चीजें देखने का दावा करते हैं जो सचमुच हैरान कर देने वाली होती है। हाल ही में एक गूगल यूजर एक ऐसी ही रहस्यमयी चीज देखने का दावा किया है। दरअसल इस गूगल यूजर ने दावा किया है कि उसने अंटार्कटिका के बर्फ में एक दिल के आकार की आकृति देखी है। आइये जानते हैं कि अंटार्कटिका कि बर्फ के नीचे दिखने वाली यह रहस्यमयी चीज क्या है?

Aliens - Google

एक रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग का कहना है कि उन्होंने गूगल (Google) अर्थ एप्लिकेशन का प्रयोग करके यूएफओ डिस्क की खोज की है। दरअसल, वॉरिंग खुद को यूएफओ विशेषज्ञ बताते हैं। अपने दावे में उन्होंने कहा है कि दिल के आकर की जो रहस्यमयी चीज बर्फ के अंदर दबी हुई नजर आ रही है, वह और कुछ नहीं बल्कि एलियन का दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट (UFO) हो सकता है। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

स्कॉट वॉरिंग का कहना है कि ‘दोस्तों मैंने आज यह देखा है और यह मेरे दिमाग को घुमा रहा है। यह बर्फ से ढके अंटाकर्टिका में है और यह 40 मीटर का डिस्क एक बैठे हुए दिल की तरह नजर आ रहा है। वॉरिंग ने कहा कि ‘बर्फ में दबा ये दिल के आकार का डिस्क है मुझे काफी आश्चर्यचकित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह क्षेत्र एलियन का एक सही ठिकाना है क्योंकि यहां पर कोई न तो आ सकता है और न ही यहां की आवाज किसी को सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि यह यूएफओ के छिपने के लिए एकदम सही स्थान है। (Google)

वहीं यूएफओ साइटिंग्स डेली चैनल को देखने वाले कई यूजर्स का भी मानना है कि ये खोज सच हो सकती है। यह अज्ञात वस्तु गोलाकर होने के कारण से दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ जैसी ही दिखाई दे रही है। वहीं कुछ अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ नहीं है बल्कि बर्फ टूटने की वजह से अंटार्कटिका में ऐसी आकृति बन गयी है लेकिन एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग ने दावा किया है कि यह एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ हो सकता है। (Google)

Year 2022: सिंह समेत इन 4 राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी

Related News