अजब-गजब: समुद्र में इस अनोखे जीव को देखकर हैरान हुए वैज्ञानिक, बोले- बेहद रोमांचकारी है

img

समुद्र में कई बार ऐसे अनोखे जीव-जंतु मिल जाते हैं जो हर किसी को अचंभित कर देते हैं। समुद्र में जीव-जंतु के साथ ही तमाम तरह की वनस्पतियां और अन्य चीजें भी समय-समय पर मिलती रहती हैं। जीवविज्ञानी हमेशा समुद्र में हो रही गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं।

female blanket octopus

अब हाल ही में समुद्र में एक ऐसा जीव देखा गया है जो काफी विचित्र है। इस जीव को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये काफी लबनी समय बाद समुद्र में देखने को मिलते हैं। इस तरह के जलीय जीवों को देखना बेहद रोमांचकारी होता है। समुद्र में मिले इस अनोखे जलीय जीव का नाम ब्लैंकेट ऑक्टोपस है।

इस जीव को समुद्री जीवविज्ञानी शेकलटन ने ग्रेट बैरियर रीफ में लेडी इलियट आइलैंड कोस्ट के निकट देखा है। इस जीव को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये करीब 20 साल बाद देखा गया है। शेकलटन ने जब इस अनोखे जीव को देखा तो बेहद उत्साहित हुईं और तुरंत इसकी इसकी तस्वीरों को कैमरे में कैद करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर दिया। अब इस अनोखे जलीय जीव को लेकर जीव वैज्ञानिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शेकलटन ने एक पर्स कांफ्रेंस में कहा कि,” जब मैंने पहली बार इसे देखा तो मुझे लगा कि यह लंबे पंखों वाली एक मछली है लेकिन जैसे ही ये मेरे और नजदीक आया तो मैंने देखा कि ये एक मादा ब्लैंकेट ऑक्टोपस थी। उन्होंने कहा इस तरह से इस अनोखे जलीय जीव को देखना वाकई में रोमांचकारी होता है।

ये मादा ब्लैंकेट ऑक्टोपस पानी में तैरते हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। मादा ब्लैंकेट की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये अपने सामान्य आकार से 6 फीट अधिक लंबाई में बढ़ सकती है। बता दें कि शेकलटन पिछले तीन साल से समुद्री जीवन पर शोध और अध्ययन कर रही हैं।

Related News