Brain Tumor: नजर हो रही थी कमजोर, टेस्ट कराया तो डॉक्टर बोले- ब्रेन में है दिक्कत

img

नई दिल्ली। कई बार डॉक्टरों के सामने कुछ ऐसे मामले आ जाते हैं जिन्हें देखकर वे खुद हैरान हो जाते हैं। ब्रिटेन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला को आंखों में दिक्कत हो रही थी इस पर डॉक्टर के पास चली गयी। जब डॉक्टरों ने उसका चेकअप कराया तो रिपोर्ट में कुछ ऐसा निकलकर आया कि डॉक्टर के साथ वह महिल भी हैरान रह गई। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसकी आंख में नहीं बल्कि ब्रेन में गड़बड़ी है। उसे ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) हो गया है।

Brain Tumor

यह घटना ब्रिटेन के लीड्स शहर की है। एक रिपोर्ट के अनुसार महिला का नाम सारा कार्डवेल है। महिला को आंख में कुछ दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से उस धुंधला दिख रहा था। जब वह जांच कराने पहुंची तो उसे जानलेवा ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) होने का पता चला। इस बात को सुनकर महिला को काफी दुख हुआ। महिला दो बच्चों की मां है और वह एक चैरिटी रिसर्च के साथ काम करती है।

ब्रेन में सिस्ट (Brain Tumor)

महिला ने बताया कि नजर धुंधली होने की वजह से वह काफी महीनों से चश्मा भी लगा रही थी लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ा। उसने ग्लास भी बदला उसके बाद भी उसकी आंखों की रोशनी में अंतर नहीं आया। तब वह चेकअप कराने अस्पताल गयी। महिला ने बताया कि जांच के दौरान डॉक्टरों ने उससे कई तरह के सवाल पूछे, जैसे क्या वह जल्दी ही थक जाती है या और क्या दिक्कत नजर आ रही है। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन में सिस्ट (Brain Tumor) दिख रहा है।

महिला को बताया गया कि ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) ऑप्टिक नर्व पर हुआ है। यह बहुत ही खतरनाक और जानलेवा है। फ़िलहाल डॉक्टरों ने ब्रेन सर्जरी में ट्यूमर को निकाल दिया था लेकिन कुछ समय बाद ट्यूमर फिर से उभर आया था। इसके बाद ट्यूमर के रीग्रोथ के फिर से उसकी सर्जरी हुई। अब वह महिला पहले से बेहतर स्थिति में है।

Dengue Virus के केसों को लेकर चिंता में मोदी सरकार, सभी राज्यों को दे दिया ये बड़ा आदेश

Related News