सब इंस्पेक्टर ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक लड़की के साथ किया गैंगरेप, फिर..

img
कांकेर। जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक किशोर तिवारी को सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उपनिरीक्षक किशोर तिवारी पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप था।
Sub Inspector Kishore Tiwari

आरोपित सब इंस्पेक्टर फरार

घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन आरोपित सब इंस्पेक्टर फरार चल रहा है। अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

डीआईजी विनोद खन्ना ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की

बस्तर आईजी सुंदरराज पी.के निर्देश पर डीआईजी विनोद खन्ना ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। इससे पहले उप निरीक्षक किशोर तिवारी की शिकायत मिलने के बाद तत्काल निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में भानुप्रतापपुर थाने में धारा 376(डी) 506 भादवि., 3(2) (1) एसटी/एससी एक्ट 04, 06 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
दरअसल पूरा मामला 29 मार्च का है। आरोपियों ने वारदात होली के दिन अंजाम दिया था। नाबालिग नयापारा की एक महिला के घर होली मनाने के लिए आई थी। यहीं पर पहले से मौजूद कांकेर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक किशोर तिवारी समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था इसमें उनका सहयोग एक महिला ने भी दिया
इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास हिरदानी, मनोज सिंह ठाकुर और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैवारदात की शिकायत के बाद से सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है गिरफ्तार होते ही नियमानुसार (सेवा से बर्खास्त) की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
Related News