सुहाना खान ने शाहरुख और शनाया को किया बर्थडे विश, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर बताई दोनों की उम्र

img

सुहाना खान के दो सबसे अच्छे दोस्त शनाया कपूर और अनन्या पांडे के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन उनके एक और दोस्त है, वह कोई और नहीं हैं बल्कि उनके पिता शाहरुख खान हैं। सुहाना खान ने अपने पिता शाहरुख खान और दोस्त शनाया कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना ने तस्वीर के साथ शाहरुख और शनाया की उम्र भी अपडेट की है। आज शाहरुख खान 55 साल के हो गए हैं, वहीं सुहाना की दोस्त शनाया कपूर 21 साल की हो गई हैं।

suhana wishes dad shahrukh nd shanaya on their birthday

सुहाना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर पिछले साल की है। तस्वीर में सुहाना के साथ शाहरुख खान और शनाया कपूर हैं। सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘हैप्पी बर्थडे मेरे बेस्ट फ्रेंड्स,  शाहरुख खान, शनाया कपूर। मेमोरी 2 नवंबर 2019, 55 और 21 हा हा हा।’

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बचपन की दोस्त हैं। लगभग हर साल सुहाना 2 नवंबर को शाहरुख खान और शनाया के साथ समय बिताती है। शनाया के पिता संजय कपूर और मां महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है। महीप कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर शाहरुख खान और शनाया की तस्वीर शेयर की है और उन्हें जन्मदिन शुभकामनाएं दी।

शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार दुबई में है। इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के मैच खेले जा रहे हैं। सुहाना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना खान अक्सर अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती है। हाल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की तस्वीर वायरल हुई थी। मैच के दौरान वह स्टेडियम में चीयर करती देखी गई थी।

Related News