‘सुहानी सी एक लड़की’ फेम अभिनेत्री ने ऑनस्क्रीन भाई से रचाई शादी, वायरल हुईं ये तस्वीरें 

img

नयी दिल्ली। टीवी सीरियल ‘सुहानी सी एक लड़की’ फेम अभिनेत्री राजश्री रानी शादी के बंधन में बंध गई हैं। राजश्री रानी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव मुकेश जैन से पारंपरिक रीति रिवाज से ग्वालियर में सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।  बता दें कि सुहानी सीरिरयल में दोनों भाई-बहन का किरदार निभाते थे।

'Suhani Si Ek Girl' actress wedding

शादी की इन तस्वीरों को राजश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें राजश्री लाल और पिंक रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ कुंदन की ट्रेडिशनल ज्वैलरी से राजश्री ने अपने लुक को कम्प्लीट किया। राजश्री इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

राजश्री और गौरव जैन

वहीं गौरव ने क्रीम कलर के शेरवानी के साथ फ्लोटर प्रिंट की पगड़ी पहनी थी। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी।

दिलचस्प बात यह है कि राजश्री और गौरव ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘सुहानी सी एक लाड़की’ में नजर आए थे। इस धारावाहिक में वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था। लेकिन धारावाहिक में ही राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था। लेकिन अब रील लाइफ से इतर ये दोनों रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गए हैं।

राजश्री और गौरव जैन

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान राजश्री ने कहा था, ‘गौरव और मैं काफी सालों से दोस्त हैं और यही हमारे रिलेशन को स्ट्रॉन्ग बनाता है। हम हर सिचुएश में एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन हम रिलेशन में नहीं थे। गौरव ने कुछ महीनों पहले मुझे प्रपोज किया। मैं उस वक्त समझ ही नहीं पाई कि कैसे रिएक्ट करूं। वह बहुत ही शानदार फीलिंग थी। मैंने उन्हें हां कहा और फिर अपने-अपने परिवार को इस बारे में बताया। वे लोग मान गए और बहुत खुश थे।’

राजश्री ने कहा कि लॉकडाउन में दोनों को एहसास हुआ कि अब शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन बहुत ही मुश्किल था हमारे लिए। लेकिन गौरव ने यह फैसला किया और मैं मान गई। मैं खुश हूं कि गौरव ने यह फैसला लिया। अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करने से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता।’ राजश्री ने बताया कि वह पहले डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन कोरोना की वजह से दोनों ने ग्वालियर में शादी की।

Related News