Sun Planet Transit: 17 सितंबर तक इन 5 राशियों की सितारे रहेंगे बुलंद, हर काम में मिलेगी सफलता

img

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन अहम होता है। इसका सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। यह हर महीने अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। बीते 17 अगस्त से सूर्य देव सिंह राशि में गोचर कर हैं। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 तक गोचर करेंगे फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ विशेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन से बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे तो आइए जानते हैं 17 सितंबर 2021 तक किन-किन राशियों को शुभ फल मिलेगा।

Sun planet

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए समय काफी शुभ होने वाला है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।  शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कार्य-व्यापार पर अधिक ध्यान देना बेहतर होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति भी गहरी रूचि रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित मामले होंगे। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए समय काफी अच्छा है।

तुला राशि

किसी बड़े कार्य की शुरूआत करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के बीच मतभेद न पैदा होने दें।

धनु राशि

धनु राशि राशि के लोगों के यह समय बेहद शुभ होने वाला है, नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।यात्रा-देशाटन से भी लाभ ही मिलेगा।  विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय व्यापार की दृष्टि से अति अनुकूल रहेगा।  किसी नए अनुबंध हस्ताक्षर करना चाह रहे हैं तो भी समय अच्छा है। कोर्ट से संबंधित सभी फैसले आपके पक्ष में होंगे। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

Related News