14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन से सूर्य ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से 29 साल बाद एक खास संयोग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 14 जनवरी को सूर्य और शनि ग्रह एक साथ मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इससे पहले ऐसा संयोग आखिरी बार साल 1993 में देखने को मिला था। बात दें कि शनि 30 साल में अपना राशि चक्र पूरा करते हैं। यही वजह है कि सूर्य का पुत्र शनि से पूरे 29 साल बाद मिलन होगा। ज्योतिष की मानें तो सूर्य-शनि का यह दुर्लभ संयोग चार राशियों ले किये बेहद शुभ फलदायी होगा।
सूर्य-शनि का यह दुर्लभ संयोग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद मिलने के संयोग हैं। आय बढ़ने के भी आसार बन रहे हैं। इस राशि के जातक अपनी कार्यशैली से बॉस को प्रभावित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। मेहनत और एकाग्रता से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
सूर्य-शनि की इस युति सिंह राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस-कारोबार में नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कार्यों में सफलता और प्रशंसा मिलेगी। लोगों के बीच अलग पहचान बनेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं।
धनु राशि वालों को भौतिक सुखों प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अच्छी नौकरी और वेतन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी होंगी। सरकारी नौकरी की तैयार में लगे छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलेगा।
शनि-सूर्य का ये मिलन मीन राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बनाएगा। धन-दौलत बढ़ेगी, आय के नए रास्ते मिलेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग लंबे समय से खराब आर्थिक हालातों का सामना कर रहे हैं उनकी स्थिति सुधरेगी। मनोवांछित फल मिलेंगे।