State Organization General Secretary ने कहा मोदी सरकार आने के बाद विभागों ये हुआ बदलाव

img

प्रदेश महामंत्री संगठन (State Organization General Secretary) सुनील बंसल ने कैंट विधानसभा के मध्य मंडल 2 की बूथ संख्या 99 पर स्वयं पहुंचकर बूथ समित का सत्यापन किया। बूथ अध्यक्ष श्री थान सिंह सहित सभी 21 सदस्य समिति से परिचय प्राप्त किया।सुनील बंसल जी ने कहा मोदी सरकार आने के बाद विभागों के कार्यों का व्यवहार बदल रहा है। योगी सरकार द्वारा 4 लाख लोगों को रोजगार दिया गया।

State Organization General Secretary

2017 के पहले उत्तर प्रदेश का बजट 2 लाख 75 हजार करोड़ था जो योगी सरकार आने के बाद अब पांच लाख करोड़ हो गया है हमारी सरकार में नौकरियां योग्यता के आधार पर दी गई हैं पहले की सरकारों में जाति के आधार पर या भ्रष्टाचार से नौकरी दी जाती थी। उन्होंने कहा महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम 21 लोगों की बूथ समिति के साथ  अलग अलग कार्यकर्ताओं के घर पर बैठ कर सुनना चाहिए वहीं पर बूथ की बैठक करनी चाहिए हर कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आए और पारिवारिक माहौल में एक दूसरे के साथ समरसता भोज भी करें। 21 लोग की समिति कभी-कभी अयोध्या दर्शन के लिए भी जाए। (State Organization General Secretary)

आगामी कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य करना है वोटर लिस्ट पर 20 पन्ने होंगे हर पन्ने पर लगभग 60 वोटर होते हैं। हर पन्ने का एक पन्ना प्रमुख बनाना है। भाजपा का कार्यकर्ता चाहे वह प्रदेश पदाधिकारी हो या क्षेत्रीय जिला, मंडल स्तर का सबको वोटर लिस्ट में अपने पन्ने का पन्ना प्रमुख बनाना हैं। पन्ना प्रमुख का मंडल सम्मेलन होना है। उसके पश्चात सदस्यता का अभियान होना है जिसमें वोटर लिस्ट में नए सदस्य बनाने हैं व जो लोग मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं उनके नाम हटवाना है। सरकार की योजनाओं के जो लाभार्थी हैं उनसे जाकर मिलना हैं। (State Organization General Secretary)

लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,कैंट विधानसभा विधायक सुरेश तिवारी, शक्ति केंद्र प्रभारी हेमंत दयाल अग्रवाल,  शक्ति केंद्र संयोजक राजीव मिश्रा, बूथ अध्यक्ष श्री थान सिंह ,मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य, मंडल महामंत्री अंकित मिश्रा ,पार्षद रूचिता मिश्रा व बूथ समिति कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। (State Organization General Secretary)

Gold Silver Price: सोने में गिरावट जारी चांदी भी हुई 515 रुपये सस्‍ती, तुरंत देखें नए भाव

Related News