‘लैला मैं लैला’ गाने पर Sunny Leone ने मचाया तहलका, Video Viral

img

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone अपने शानदार डांसिंग मुव्स के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस Sunny Leone लियोनी ने अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाई है।

Sunny Leone हमेशा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती है। कुछ समय पहले ही Sunny Leone ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के अपने पॉपुलर गाने ‘लैला मैं लैला’ की रिहर्सल करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

Sunny Leone इसमें अपनी टीम के साथ शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। सफेद क्रॉप-टॉप और काली पैंट पहने हुए Sunny Leone खूबसूरत लग रही है। इसके अलावा वह वीडियो के अंत में कई भाषाओं में नमस्कार करती है। बॉलीवुड में अपनी भूमिकाओं के साथ लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद अब Sunny Leone ने अब अपना पैर जमाने के लिए दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है।

Sunny Leone एक पीरियड फिल्म ‘वीरमादेवी’ में नजर आएंगी। यह एक तमिल फिल्म होगी। इसके साथ ही वह तमिल फिल्मों में डेब्यू करती नजर आएंगी। इस बीच Sunny Leone अगली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल ‘कोका कोला’ है।

Sunny Leone ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं। वह शाहरुख़ खान के साथ भी डांस कर चुकी हैं। Sunny Leone बिग बॉस से लोकप्रिय हुई थी। Sunny Leone बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा वेब सीरिज में भी काम कर चुकी हैं। उनके जीवन पर एक बायोपिक भी बन चुकी हैं। इसमें उन्होंने अपने जीवन के बारे में और खुलकर बताया था। Sunny Leone लियोनी ने हाल ही में एक बेटी गोद भी ली है और अक्सर वह उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Related News