चुनाव नतीजे आते ही शाहीन बाग पर सर्जिकल स्ट्राइक- BJP नेता

img

नई दिल्ली॥ यदि बेतूकों बयानों का दौर चल रहा हो तो इसमें BJP के तजिंदर पाल सिंह बग्गा कैसे पीछे रहते। लगे हाथ उन्होंने भी शाहीन बाग में सर्जिकल स्ट्राइक करने का इरादा जता दिया है।

हरिनगर विधानसभा इलेक्शऩ क्षेत्र से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि 11 फरवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद सबसे पहले शाहीन बाग में सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। मंगलवार शाम को शाहीन बाग में एक नेता के द्वारा इंडियन आर्मी का अपमान किया गया। इंडियन आर्मी की तुलना पाकिस्तान की सेना से की गई जो अपने गलत कार्यों के कारण कुख्यात रही है।

इसे इंडियन आर्मी का अपमान बताते हुए तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि शाहीन बाग देशद्रोहियों का अड्डा बन चुका है। यहां पर चल रहा प्रदर्शन हर हाल में रोका जाना चाहिए। इसके विषय में उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। शाहीन बाग़ समर्थको द्वारा कल जंतर मंतर से कहा गया कि इंडियन आर्मी अपने लोगो को मारती है, इंडियन आर्मी की तुलना पाकिस्तानी सेना से की जा रही है।

शाहीन बाग़ देशद्रोह का अड्डा बन चुका है , 11 तारीख को नतीजे आते सबसे पहले इन अड्डो पर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। बता दें कि बग्गा इसके पहले भी अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। वो देश के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण पर काली स्याही फेंककर भी विवाद खड़ा कर चुके हैं। उस मामले में उनका कहना था कि भूषण ने कश्मीर में राय शुमारी की बात कर भारत की अखंडता और सम्प्रभुता पर हमला किया है।

पढि़ए-हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां व समस्याएं समानः त्रिवेन्द्र

बग्गा के अलावा भी BJP के कई नेता विवादित बयान दे चुके हैं। प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल को आतंकी बता चुके हैं तो रमेश बिधूड़ी शाहीन बाग को देश के अराजक सोच के लोगों का केंद्र बताकर विवाद खड़ा कर चुके हैं।

Related News