Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण पर इस राशि के जातक रहें सावधान, जानिए डेट

img

ज्योतिशास्त्र में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) की घटना को काफी अहम माना गया है। जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण पड़ता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। दरअसल साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान दो बड़े ग्रह अस्त रहेंगे जिससे कई राशियां प्रभावित होंगी। हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर 2021 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस साल दो सूर्य ग्रहण के योग थे जिसमें से साल का पहला सूर्य ग्रहण बीते 10 जून 2021 को लगा था और अब साल का आखिरी सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा।

Surya Grahan 2021

मान्य नहीं होगा सूतक काल

आगामी 04 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) में सूतक काल मान्य नहीं होगा क्यों की इस बार का सूर्य ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूतक काल पूर्ण ग्रहण होने पर ही मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन करना जरूरी नहीं होता।

ग्रहों की स्थिति (Surya Grahan 2021)

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) के ठीक अगले दिन यानी 5 दिसंबर को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा और बुध अस्त रहेंगे जबकि राहु और केतु वक्री रहेंगे। इस समय वृषभ राशि में राहु, तुला में मंगल, वृश्चिक में केतु, चंद्रमा, बुध और सूर्य, धनु में शुक्र, मकर में शनि और कुंभ में गुरु गोचर कर रहें होंगे।

चार ग्रहों की युति का इस राशि पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) के समय इन चरों ग्रहों की युति वृश्चिक राशि में रहेगी। इस दौरान सूर्य और बुध ग्रह मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे लेकिन चंद्रमा और केतु से ग्रहण योग भी बनेगा। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव रहेगा। इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को धन और सेहत के मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

Ayodhya: जल्द खत्म होगा इंतजार, इस तारीख को भक्तों के लिए खोल दिया जायेगा राम मंदिर

Related News