साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 4 दिसंबर दिन शनिवार को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है लेकिन ये भारत दिखाई नहीं देगा। ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक जैसे देशों में ही देखा जा सकेगा। ज्योतिष कहते हैं कि भारत में न दिखने की वजह से इससे जुडी मान्यताएं और सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण लगने का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 बजे से आरंभ हो जायेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 बजे से लगेगा और दोपहर 01:33 बजे समाप्त होगा। इसके बाद आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 3:07 बजे समाप्त होगा।
इन चार राशियों के लिए होगा शुभ
वैसे तो ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है लेकिन यह सदैव अशुभ ही हो ऐसा भी नहीं। इस बार का सूर्यग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण से मिथुन राशि, कन्या राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा
इन्हें करेगा प्रभावित
4 दिसंबर को लगने वाला इस साल का खग्रास सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में आकार लेगा। ज्योतिष कहते हैं कि वृश्चिक राशि मंगल महाराज के आधिपत्य की राशि है जबकि बुधदेव को ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना गया है। ऐसे में जो लोग वृश्चिक राशि या ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे हैं उन्हें विशेष रूप से ये ग्रहण प्रभावित करेगा लेकिन यह वही लोग होंगे, जो ऐसे स्थानों पर निवास कर रहे हो, जहां पर सूर्य ग्रहण दिखेगा।