Surya Grahan 2022: बुरे प्रभाव से बचना है तो ग्रहण समाप्त होते ही कर लें ये जरूरी काम

img

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) और चंद्र ग्रहण का मनुष्य के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता हैं। कहते हैं जब परिक्रमा करते-करते पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक ही सीध में आ जाते हैं तब ग्रहण लगता है। वहीं अगर पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में होती है और चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ती तो चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ती तब सूर्य ग्रहण लगता हैं। अब आने वाले 30 अप्रैल दिन शनिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

Surya Grahan 2022

अशुभ माना जाता है ग्रहण

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहण चाहे सूर्य का हो या फिर चंद्र का दोनों ही अशुभ माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो 30 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण (Surya Grahan 2022) भारत में नहीं दिखेगा, लिहाजा सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों के जातकों जीवन पर जरूर पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के नकारात्मक असर से बचने के लिए कुछ उपाय अवश्य कर लेने चाहिए।

30 अप्रैल लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) दक्षिणी-पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में नजर आएगा। सूर्य ग्रहण का समय भारत में 30 अप्रैल, शनिवार की मध्य रात्रि को 12:15 बजे से सुबह के 04:07 तक रहेगा।

ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

1- ज्योतिषी कहते हैं कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई जरूर कर लें। घर के कोनों में गंगाजल का छिड़काव करें ताकि ग्रहण के समय की निकली हानिकारक किरणों का नकारात्‍मक प्रभाव खत्‍म हो जाए।

2- ग्रहण (Surya Grahan 2022) के बाद स्‍नान भी कर लेना चाहिए। वैसे तो पवित्र नदियों में स्‍नान करना चाहिए लेकिन ऐसा संभव न हो तो नहाने के पानी में पवित्र नदियों का जल मिला लें और स्‍नान कर लें।

3- Surya Grahan 2022 खत्म होने के बाद जरूरतमंदों और सफाई कर्मचारियों को दान आदि दे देना चाहिए। इससे ग्रहण के बुरे असर से बचाव होता है। ज्योतिषी बताते हैं कि ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा खिलाना भी शुभ होता है।

Bank Holidays in May 2022: मई में इतने दिनों के लिए बंद होने जा रहे बैंक, जल्द निपटा लें काम

Related News