रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन ने दिया रिएक्शन, बोली- झूठी एफआईआर हमें नहीं तोड़ सकती

img

नई दिल्ली॥ सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनकी बहन के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के दृढ़ संकल्प को कुछ भी नहीं तोड़ सकता है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोमवार को एनसीबी की पूछताछ खत्म होने के बाद मुंबई के बांद्रा थाने में प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थी। रिया के इस एक्शन पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह का कहना है कि रिया केस को भटकाने की कोशिश कर रही है।

Sushant sister Shweta slams RheaChakraborty fake FIR

रिया का आरोप है कि प्रियंका सिंह ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया। सुशांत को उनकी बहन गैरकानूनी ढंग से दवाइयां दे रही थी जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है। वहीं श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया-‘कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी एफआईआर तो बिल्कुल भी नहीं!’ साथ ही हैशटैग एसएसआरफैमिलीस्टैंडस्ट्रांग, यूनाइटेटफॉरएसएसआरजस्टिस और होलइंडियाइजएसएसआरफैमिली लगाया।

इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह, दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज किया गया है। सुशांत के वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया जबरदस्ती मुंबई पुलिस को केस में लाने की कोशिश रिया कर रही हैं।

ये मामला सीबीआई के हाथ में है और मुंबई पुलिस को इसमें कुछ करने का हक नहीं है। रिया का ऐसे शिकायत करना आईपीसी के सेक्शन 182 का उल्लंघन है। अगर रिया की शिकायत को दर्ज किया गया तो सुशांत का परिवार इस पर एक्शन लेगा। वहीं मुंबई पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार, इस मामले को आगे की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया गया है।

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति उनके लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रही है। फिलहाल सुशांत सुसाइड केस की जांच सीबीआई कर रही है।

 

Related News