Bhagwant Mann Cabinet का शपथ ग्रहण आज सुबह 11 बजे, ट्वीट कर बताया इतने MLA आज बनेंगे मंत्री

img

पंजाब के नव नियुक्त सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल (Bhagwant Mann Cabinet ) में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल आज शपथ ग्रहण करेगा।Bhagwant Mann Cabinet

सीएम द्वारा किये गए ट्वीट के मुताबिक सरकार (Bhagwant Mann Cabinet) में 10 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीँ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल (Bhagwant Mann Cabinet) में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल आज शपथ ग्रहण करेगा। उन्होंने कहा, पंजाब का नया मंत्रिमंडल आज शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की ‘आप‘ सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनायें। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है। पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।

पंजाब की नयी सरकार (Bhagwant Mann Cabinet) में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि पंजाब कैबिनेट (Bhagwant Mann Cabinet) में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गत बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं हैं।

Yogi Adityanath लेंगे 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्रिमंडल में

Related News