इस दिन से फिर से कर सकेंगे ताज का दीदार, पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी शुरू

img

आगरा, 19 सितंबर, यूपी किरण। आगरा में करीब 6 महीने से बंद पड़ा ताजमहल 21 सितंबर को पर्यटकों के लिए फिर से खुलने जा रहा है। आपको बता दे मार्च के महीने से ही कोरोना संकट को, देखते हुए ताजमहल को बंद कर दिया गया था। और लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद आगरा के कई, ऐतिहासिक इमारतों को खोल दिया गया था। लेकिन ताजमहल और लालकिला को बंद ही रखा गया था।

वहीं अब ताजमहल के दरवाजे फिर से पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही हैं। बता दे इसके लिए एएसआई ने नई गाइडलाइन तैयार की है। जिसके अनुसार अब एक दिन में सिर्फ 5 हजार पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर पाएंगे। और एंट्री के पहले हर पर्यटक का रिकॉर्ड दर्ज होगा। साथ ही गेट पर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बिना मास्क लगाए किसी भी पर्यटक को ताजमहल में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। इसी दौरान ताजमहल के अंदर विजिटिंग एरिया को 2 बार सैनेटाइज भी कराया जाएगा

Related News