घायलों को अस्पताल पहुंचाओ, इतने हजार का नकद इनाम पाओ, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

img

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचाने को लेकर एक बड़ी पहल की है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक्सीडेंट में गंभीर चोट से पीड़ित व्यक्ति को एक घंटे के भीतर हॉस्पिटल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये नगद देने का फैसला किया है। ये जानकारी मंत्रालय ने दी है।

road accident

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और परिवहन सचिवों को पत्र लिखा है। मंत्रालय ने इस पत्र के माध्यम से कहा कि ये योजना 15 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को ‘नेक मददगार को पुरस्कार देने की योजना’ के लिए दिशानिर्देश जारी किए है।

मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य इमरजेंसी में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने के लिए आम जनता को प्रेरित करना है। मंत्रालय ने बताया के नकद पुरस्कार के साथ एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इस पुरस्कार के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं वहीं लगभग 4.5 लाख से ज्यादा लोग सड़क पर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Related News