गर्लफ्रेंड को ले जा रहे हैं अपने घर तो जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो रिश्ते में पड़ जाएगी दरार

img

अगर आप भी अपनी प्रेमिका को अपने घर ले जा रहे हैं तो कुछ ऐसे काम जरूर कर लेने चाहिए जिससे कि आप अपनी प्रेमिका के सामने अच्छा इंप्रेशन जमा सकें। आज हम आपको बताएंगे वो 5 काम जो आपको जरूर करने चाहिए जिससे आपकी गर्लफ्रेंड भी आपके घर जाकर खुश हो जाए और उसका आपके प्रति प्यार और ज्यादा बढ़ जाए।

live-in-relationship

हटा दें एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरें

सबसे पहले आप एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरें हटा दें। ये तस्वीरें आपके बने बनाए रिश्ते हो पलभर में खराब कर सकती हैं। कई बार आप तस्वीरों में लड़कियों के कुछ ज्यादा ही करीब नजर आ रहे होते हैं। ऐसे में आपकी गर्लफ्रेंड को ये बुरा लग सकता है।

लैपटॉप जरूर कर लें चेक

गर्लफ्रेंड को दिखाने से पहले घर पर रखा अपना लैपटॉप जरूर चेक कर लें। कहीं उसमें कुछ गलत चीजें न हों। कुछ ऐसा आपत्तिजनक जिसे देखकर आपकी गर्लफ्रेंड को गुस्सा आ जाए या फिर उसका मूड खराब हो जाए। अगर आपने कुछ गंदी वॉलपेपर लगा रखी है तो उसे भी तुरंत बदल दें। कहीं आपकी गंदी हरकत आपका इंप्रेशन गर्लफ्रेंड के सामने खराब न कर दे।

जली हुई सिगरेट का ऐश फेंक दें

अगर आप सिगरेट पीते हैं तो उसकी निशानियां जरूर साफ कर दें। भले ही आपकी गर्लफ्रेंड ये जानती हो कि आप सिगरेट पीने के शौकीन हैं लेकिन घर में जली हुई सिगरेट को देखकर उसे बुरा लग सकता है। ये आपकी गंदी आदत को दर्शाता है। अपने घर में अच्छी खुशबू के लिए गर्लफ्रेंड के आने से पहले कोई अच्छा सा रूमफ्रेशनर जरूर स्प्रे करें।

कमरे में न बिखरे हों कपड़े

लड़कियों को लड़कों की जिस चीज से नफरत होती है वो है कपड़े यहां वहां फेंकना। इस बात का ध्यान रखें कि कहीं आपने अपने कपड़े रूम में इधर-उधर तो नहीं फेंक रखे हैं। अपना सामान समेट कर जगह पर रख लें। बिखरा हुआ घर लड़कियों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। ऐसे में आपके रिश्ते पर असर पड़ सकता है।

किचन और वॉशरूम को रखें साफ

घर के किचन और वॉशरूम को भी साफ रखें। किचन में सारे सामान अपनी जगह पर रखें जिससे गर्लफ्रेंड के आने पर आप उसके लिए कुछ अच्छा बनाकर उसका दिल जीत सकें। इसके अलावा लड़कियों को साफ सुथरा वॉशरूम अच्छा लगता है। ऐसा करने से आप उस पर अपना अच्छा इमेज बना सकते हैं।

Related News