रातभर बम बरसाती रहीं तालिबान की तोपें, इस देश के खिलाफ खोला मोर्चा

img

अफगान सरहद पर डूरंड रेखा को लेकर तालिबान व पाकिस्तानी फौज के मध्य विवाद कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति ऐसी हो गयी हैं कि दोनों तरफ से सेनाएं आमने-सामने हैं और तोपें आग उगल रही हैं। फायरिंग की ताजा घटना रविवार रात उस वक्त हुई जब पाकिस्तानी फौज ने तालिबान के ठिकानों पर तोपों से गोलाबारी शुरू की। जवाब में तालिबान लड़ाकों ने गोले दागे।

taliban

जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान से निर्वासन में रह रहे जाने-माने पत्रकार बिलाल सरवरी के अनुसार बीती रात्रि तालिबान फौजियों व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. पाकिस्तानी फौज द्वारा दागे गए तोपखाने के कई गोले अफगानिस्तान के कुनार जिले के सरकानो जनपद में गिरे। जवाब में तालिबान लड़ाकों ने भी जोरदार जवाबी कार्रवाई की। उसने पाकिस्तानी फौज पर अपनी तोपों से कम से कम 10 गोले दागे।

क्यों हो रही ये लड़ाई

ज्ञात करा दें कि इससे पहले पाकिस्‍तान की फौज ने शुक्रवार को कहा था कि वह तालिबान के साथ सहमति के बाद ही बॉर्डर डूरंड रेखा के बचे हुए कार्य को पूरा करेगी। बताया जा रहा कि तालिबानी पाकिस्‍तानी आर्मी की तरफ से लगाई जा रही बाड़ से सहमत नहीं हैं और वे निरंतर इसका विरोध कर रहे हैं। जिसकी वजह से दोनों के बीच खूनी झड़प हो रही है।

Related News