टैरो राशिफल : 15 जनवरी 2019 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

टैरो राशिफल : 15 जनवरी 2019 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
आज आपके कार्य स्थान पर पहले की अपेक्षा अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। आपके पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।

वृषभ:

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाने में आप सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:
आज अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित में रखें। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

कर्क:
ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें।

सिंह:

इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कन्या:
आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

तुला:
नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक:

शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

धनु:
दैनिक मामलों में बेवजह की बहस से सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े पैदा हो सकते हैं। जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हें समस्याएं उलझाती नहीं है, इसी सोच के साथ काम करें।

मकर:
आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। योग या व्यायाम का सहारा लें।

कुंभ:
आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

मीन:
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा लेकिन खुशहाल रहेगा। नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज कि गई यात्रा से वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

Related News