
टैरो राशिफल : 16 जनवरी 2019 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !
मेष:
किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
वृषभ:
कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
मिथुन:
नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
कर्क:
कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।
सिंह:
किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचना और अपने शुभ चिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या:
जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
तुला:
आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।
वृश्चिक:
राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
धनु:
दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।
मकर:
नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
कुंभ:
आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।
मीन:
आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।