img

टैरो राशिफल : 17 जनवरी 2019 दिन- गुरुवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है।

वृषभ:

नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। आज नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना बनाना अच्छा रहेगा।

मिथुन:
नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

कर्क:
पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

सिंह:

अपने आप को सामाजिक बनाने की कोशिश करें, आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायीक जीवन में संतुलन बनाने की भी कोशिश करें।

कन्या:
कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझे, गप्पे मरने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला:
आप को साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक:

व्यवसाय में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे।

धनु:
करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधो में उन्नति के आसार है। वाहन ध्यान से चलाए, दुर्घटना होने की आशंका है।

मकर:
आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।

कुंभ:
किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। विपरीत लिंगी से उचित दूरी बना कर रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मीन:
कार्यस्थल में किसी से न उलझे, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर खुशी का माहौल रहेगा।