कुतिया के साथ रेप करते CCTV कैमरे में कैद हुआ तौफीक अहमद, फिर…

img

मुंबई।  देश भर में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो महिलाओं के साथ जानवर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। हवश के भूखे एक शख्स ने एक कुतिया के साथ रेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी की पहचान 25 वर्ष के तौफीक अहमद के तौर पर हुई है। ये घटना मुंबई के सांताक्रुज के कलीना से सामने आई है। आरोपी के खिलाफ वकोला पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

CCTV camera raped with bitch Taufiq Ahmed

पशु अधिकार संस्था ‘एनिमल रेस्क्यू एंड केयर ट्रस्ट (ARAC)’ के अध्यक्ष सविता महाजन ने बताया कि आरोपित तौफीक अहमद के खिलाफ उन्होंने वकोला थाने में FIR दर्ज कराई है। इस आपराधिक वारदात की CCTV फुटेज सहित संस्था ने सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। सविता ने अस्सिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) सुधीर कुकडलकर को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर मिथुन पाटिल ने भी इस मामले की FIR दर्ज कराने में पूरा सहयोग दिया। जहाँ ये घटना हुई, वहाँ प्राइवेट कार को पार्क किया जाता है। चूँकि वहाँ एक समय में कई कार होते हैं, इसीलिए गाड़ियों के पार्ट-पुर्जे की चोरी रोकने के लिए CCTV सर्विलांस कैमरे लगाए गए। उन्हीं कैमरों में तौफीक को चीनो नामक कुतिया का रेप करते हुए पाया गया। वह एक हॉकर है जो उस इलाके में ब्रेड बेचता है।

घर पहुँची मुंबई पुलिस तो यूपी भागा

थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस उसके स्थानीय पते पर उसे पकड़ने के लिए गई, लेकिन वहाँ पता चला कि वो अपने पैतृक घर के लिए निकल चुका है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। IPC की धारा-377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत FIR दर्ज हुई है। सविता महाजन ने पुलिस से निवेदन किया है कि आरोपित को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। मुंबई पुलिस इसके लिए यूपी पुलिस से संपर्क कर रही है।

Related News