पहली पारी में टीम इंडिया इतने रनों पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया को मिली इतने रनों की बढ़त

img

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार ऑस्ट्रेलिया को 33 रनों की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे।

Brisbane Test

भारतीय पारी का आकर्षण शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी रही

भारतीय पारी का आकर्षण शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी रही। शार्दुल ने 67 और सुंदर ने 62 रन बनाए। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 123 रनों की साझेदारी की।

भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही

भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही और 7वें ओवर में 11 के कुल स्कोर पर शुभमन गिल को पैट कमिंस ने स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। गिल ने केवल 7 रन बनाए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 60 के कुल स्कोर पर नाथन ल्योन की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। रोहित ने 44 रन बनाए।

 भारत को पारी का तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा

 भारत को पारी का तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा, पुजारा 94 गेंदों में 25 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर टिम पेन के हाथों कैच आउट हो गए।
भारत का चौथा विकेट कप्तान अजिंक्या रहाणे के रूप में गिरा जो 93 गेंदों में 37 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट हुए।

भारतीय टीम को छठा झटका रिषभ पंत के रूप में लगा

पांचवां झटका भारत को मयंक अग्रवाल के रूप में लगा जो 75 गेंदों में 38 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। भारतीय टीम को छठा झटका रिषभ पंत के रूप में लगा जो 29 गेंदों में 23 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों कैच आउट हुए।

शार्दुल ठाकुर ने दमदार अर्धशतक जड़ा

सातवें विकेट के लिए वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच 123  रन की साझेदारी हुई। पदार्पण पारी में शार्दुल ठाकुर ने दमदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 90 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
इस दौरान उन्होंने नाथन ल्योन की गेंद पर छक्का जड़ा और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। शार्दुल 115 गेंदों में 67 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

ऑस्ट्रेलिया को आठवीं सफलता जोश हेजलवुड ने दिलाई

ऑस्ट्रेलिया को आठवीं सफलता जोश हेजलवुड ने दिलाई। उन्होंने नवदीप सैनी को 5 रन के निजी स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। भारत को नौवां झटका वॉशिंगटन सुंदर के रूप में लगा जो 62 रन की दमदार पारी खेलकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों कैच आउट हुए।

भारत का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा

भारत का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा। सिराज को 13 रन के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया। टी नटराजन 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोस हेजलवुड ने 5 विकेट लिए। हेजलवुड के अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 2-2 और नाथन ल्योन ने 1 विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रन पर समाप्त

 इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए मार्नस लाबुशाने ने 108 रन बनाए।
लाबुशाने के अलावा कप्तान टिम पेन ने 50, कैमरन ग्रीन ने 47 और मैथ्यू वेड ने 45 रन बनाए। भारत के लिए टी नटराजन,वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 3-3 व मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया।
Related News