प्रौद्योगिकी दिवस : CM योगी बोले-सुफलित हो रही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना, पढ़ें बड़ी बातें

img
लखनऊ। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में प्रौद्योगिकी से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आपके परिश्रम एवं पुरुषार्थ से ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना सुफलित हो रही है।
cm yogi
योगी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा समस्त तकनीशियनों को हृदय से साधुवाद।

केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा…

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि देश के समस्त वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा समस्त देशवासियों को “राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं उन्होंने , आज के दिन 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण को भी याद किया।

हृदय नारायण दीक्षित ने भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर शुभकामनाएं दी

उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुशलता, प्रगति एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों का द्योतक है।
Related News