इस राज्य में हो सकती है कड़ाके की सर्दी की शुरुआत, गिरेगा तापमान

img

मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिनों के दौरान उत्तरी तथा पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सतना, सीधी, उमरिया, दमोह, जबलपुर, मंडला, मलाणजखंड, सिवनी, छिंदवाड़ा, बेतूल आदि जिलों में बारिश देखने को मिली।

Winter cold

राजधानी भोपाल में भी आसमान में बादल छाए रहने से गुनगुनी सर्दी का एकसास हो रहा है। शनिवार सुबह से राजधनी सहित आसपास के इलाकों ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में वर्षा की यह गतिविधियां एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बनने के कारण हुई हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएँ, पूर्वी दिशा से आने वाली नम हवाओं से मिल रहीं थीं जिससे बादल बन रहे हैं तथा वर्षा हो रही है।

आज 21 नवंबर को भी मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है, हालांकि बारिश की गतिविधियां हल्की ही रहेंगी। 22-22 नवंबर से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। दो दिनों बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी तापमान गिरने लगेंगे तथा न्यूनतम तापमान सामान्य के नीचे आ जाएंगे जिससे कि सर्दी की शुरुआत हो सकती है।

Related News