दीपावली के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 5 शहरों में 10 डिग्री ने नीचे पहुंचा तापमान

img

मध्य प्रदेश में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। इस साल नवंबर के महीने से ही ठंड की शुरुआत हो गई है। राजधानी भोपाल के हालात ये हैं कि सूर्यास्त होते ठंड शुरू हो जाती है और तापमान तेजी से नीचे की तरफ गिरता है।

दोपहर के समय भी अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहन कर घरों से निकल रहे हैं। वहीं दूसरे जिलों की बात करें तो प्रदेश के 5 शहर ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इन शहरों में1 नवंबर से लगातार ठंड पड़ रही है। पिछले 8 सालों में यह पहली बार हुआ है जब नवंबर के पहले दिन से सर्द हवाओं की शुरुआत हो गई।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के पांच शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा। राजधानी में शाम ढलते ही ठंडक शुरू होने लगती है। शुरुआती तीन घंटे में ही पारा 7 से 8 डिग्री तक नीचे आ जाता है। ड्यूटी ऑफिसर एसएन साहू ने बताया कि शाम के बाद हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस दिशा से सूखी व ठंडी हवा आने से ही पारा तेजी से नीचे आता है। नमी व ओसांक बिंदु भी कम है। तेज ठंड पडऩे के यही तीन खास कारण हैं।

दीपावली बाद तेज ठंड के आसार

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि अभी दो-तीन दिन रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बने रहने की संभावना है। दीपावली बाद भोपाल समेत प्रदेश भर में तेज ठंड पडऩे के आसार हैं। रात का तापमान 10 डिग्री से नीेच पहुंच सकता है।

महाकौशल में शीतलहर जैसे हालात

प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा समेत महाकौशल इलाके में शीतलहर जैसे हालात हैं। यहां रात का तापमान 10 डिग्री या उसके आसपास है। पिछले साल नवम्बर में शुरू के दस दिन का पारा इस बार से 6.70 डिग्री ज्यादा था।

Related News