हल्की बारिश के बाद इस राज्य में तापमान घटा, और ज्यादा बारिश की संभावना

img

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित पूरे प्रदेश में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी के नए रिकॉर्ड बन रहे थे। अब पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की वजह से राजधानी कोलकाता सहित पूरे राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

rain

सोमवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से महज दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 48 घंटे पहले ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर था जिसकी वजह से काफी गर्मी लग रही थी।

हालांकि रविवार को हल्की बारिश के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई है। 24-48 घंटे के दौरान शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और अधिक कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इस सप्ताह के अंत तक तापमान एकबार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे राज्य वासियों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।

 

Related News