BJP को कोरोना की लड़ाई में असफल बताकर, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

img

नई दिल्ली॥ कोविड-19 के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है। वहीं भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में फंसे प्रवासी मजदूरों, चात्रों, तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए मोदी सरकार राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर उन्हें अपने गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए कोशिश कर रही है।

इसके लिए रेलवे की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। वहीं लद्दाख के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को कोविड-19 और लॉकडाउन की लड़ाई में नाकाम बताकर पद से इस्तीफा दे दिया है। लद्दाख के भाजपा अध्यक्ष छीरिंग दोरजे ने अपने पद से और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

लद्दाख में भाजपा अध्यक्ष छीरिंग दोरजे ने कोरोना की लड़ाई में पार्टी को नाकाम बताया है और आरोप लगाया है कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन लॉकडाउन के कारण देश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में फंसे अपने लोगों को वापस लाने में असफल रहा है। उन्होंने पत्र के जरिए इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्र अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी है और लिखा है कि देश भर में लद्दाख के 2 हजार से अधिकलोग फंसे हैं, लेकिन लद्दाख प्रशासन उन्हें गृह क्षेत्र में लाने में असफल रहा है। लॉकडाउन में फंसे लोगों को लाने में प्रशासन की रवैया संवेदनहीन रहा है।

पढ़िए-कोरोना से मरने वालों की चोरी-छिपे लाशें जला रही है इस राज्य की सरकार, नागरिकों में आक्रोश

Related News