आतंकी बरसा रहे थे मौत, सेना के जवान ने बच्चे को बचाया, वायरल हो रही तस्वीर

img

नई दिल्ली॥ घाटी में आतंकियों का हमला और उनसे फैजियों की मुठभेड़ की खबरें अक्सर आती हैं। हर रोज आतंकी मारे जाते हैं। कभी हमारे जवान भी शहीद होते हैं। लेकिन 1 जुलाई 2020 की एक फोटो लोग हमेशा याद रखेंगे। घाटी से एनकाउंटर की जगह से बहुत ही भयावह तस्वीर सामने आई है।

army

कश्मीर के सोपोर में बुधवार सुबह इंडियन आर्मी की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमला खुलेआम एक मार्केट में किया गया। हमले में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। एक जवान घायल हैं। दो लोगों की भी आतंकियों की गोली से मौत हो गई। इनमें एक 60 साल के बुजुर्ग भी हैं।

बुजुर्ग का नाम है बशीर अहमद। बशीर अपने 3 साल के नाती सोहेल की जिद के कारण उसे मार्केट लेकर आए थे। फायरिंग के बीच बशीर को भी गोली लगी तो वहीं सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग के बीच सोहेल नाना बशीर के शव पर तब तक बैठा रहा जब तक पुलिसकर्मी ने उसे वहां से हटाया नहीं। नवासे को ये नहीं पता था कि उसके नाना के साथ क्या हुआ है।

गोलियों से छलनी था शरीर

सजमी पर खून से लथपथ नाना के शव पर वह उसी तरह बैठा था जैसे कभी वो उनकी गोद में खेलता होगा। लेकिन नाना का शरीर गोलियों से छलनी था और उनके कपड़े खून से सने थे। फैजियों ने जब सोहेल को बुलाया तो सोहेल एक जवान के पास गए।

नाना अपने नाती को गोद में उठा नहीं सकते थे। तभी एक CRPF के एक जवान ने बच्चे को अपनी तरफ बुलाया। उस समय भी गोलीबारी चल रही थी। बच्चा नाना के शव से उठकर उस सैनिक की ओर बढ़ा। इसके बाद एक जवान ने बच्चे को सुरक्षित एनकाउंटर वाली जगह से दूर ले गया। ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके। सोहेल रो रहा था। वह डरा हुआ था। बच्चे को चॉकलेट दिया गया। मगर उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

Related News