डायरेक्टर पर रेप का आरोप लगाने वाली ये अभिनेत्री बोली, ‘मुस्लिम के हाथ का पानी…’

img

मुंबई। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाकर सुर्खियों में आने वालीं अभिनेत्री पायल घोष इस बार अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। दरअसल, पायल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जो फैंस को पसंद नहीं आ रहा और वह लगातार पायल को ट्रोल कर रहे हैं। इस बयान की मानें तो उनके परिवार में मुसलमान के हाथ का पानी तक नहीं पिया जाता।

Payal Ghosh

पायल घोष ने अपने इस विवादित ट्वीट में लिखा है, ‘मेरी फैमिली में मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते और वो लोग टीएमसी सपोर्टर हैं। लेकिन मुंबई आने के बाद मेरा माइंड चेंज हो गया। अपने इस बयान के बाद से पायल को लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ रही हैं।

लोगों ने लगाई फटकार

पायल पर हेट कमेंट का आरोप लगाते हुए एक यूजर ने उन्हें भारतीय संविधान पढ़ने की सलाह दी है। तो वहीं एक अन्य एक यूजर ने लिखा है, ‘आपके घर वाले भेदभाव करते हैं, जो जाहिल और घटिया लोगों की पहचान है। इसके अलावा यहां एक रिप्लाई में यूजर  ने तंज कसते हुए लिखा है, ‘मुस्लिम के हाथ का पानी खारा लगता है क्या?

दरअसल इसके पहले अपने ट्वीट में पायल ने #OnYourFace के साथ लिखा था, ‘अच्छे और बुरे लोग दोनों (हिंदू और मुस्लिम) ओर हैं। इरादा मायने रखता है। उसे स्पष्ट रूप से सुनिए. मेरे कई मुस्लिम दोस्त हैं, जो मेरी दिन-रात मदद करते हैं और मैं भी उनकी मदद करती हूं।बेरोजगारी ने आपको इन घटनाओं के लिए प्रेरित किया. धर्म नहीं, इरादा मायने रखता है।

रामदास आठवले की पार्टी ज्वाइन कर चुकी हैं पायल 

आपको याद दिला दें कि अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के कुछ समय बाद ही पायल घोष ने अक्टूबर में एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (RPI) जॉइन कर ली थी। इस पार्टी में वह महिला विंग का वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं।

Related News