फ्री हिट पर बल्लेबाज को इन 3 तरीकों से किया जा सकता है OUT, 99 प्रतिशत लोग नही जानते होंगे

img

नई दिल्ली ।। क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज को आमतौर पर पांच तरीकों से OUT किया जा सकता है। इसमें बोल्ड, एलबीडब्ल्यू के अलावा कैच स्टंप और रन OUT शामिल है। इसके अलावा कई और तरीके भी हैं। जिनसे बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसमें हिट विकेट और टाइम OUT जैसे नियम शामिल हैं।

उपरोक्त सभी नियम एक मान्य गेंद पर लागू होते हैं। जाने की गेंद यदि अमान्य (वाइड, नो बॉल ) हो तो कई नियम लागू नहीं होते हैं। खासतौर पर नो बॉल पर तो बिल्कुल नहीं लेकिन क्या आप जानते हैं। कि फ्री ही पर भी बल्लेबाज को 3 प्रकार से OUT किया जा सकता है।

पढ़िए-शोएब अख्तर बोले- स्टॉर्क, बोल्ट और आर्चर नहीं, बल्कि ये गेंदबाज है सबसे खतरनाक

फ्री हिट, नो बॉल के बाद फेंकी जाने वाली अगली गेंद को कहते हैं। इस पर बल्लेबाज को OUT करने का सिर्फ एक नियम ही लागू होता है वो है रन OUT। इसके अलावा उसे किसी भी नियम से OUT नहीं किया जा सकता है। लेकिन 2 नियम ऐसे भी हैं। जिनके तहत बल्लेबाज को डिसमिसल किया जा सकता है।

ऱन OUT के बाद दूसरा नियम है Hit the ball twice यानी की गेंद को दोबारा हिट करना। नियम के मुताबिक कोई भी बल्लेबाज गेंद को केवल एक बार ही हिट कर सकता है। अगर वह उसे दोबारा हिट करता है तो उसे OUT करार दिया जायेगा।

इसके अलावा बल्लेबाज को Obstructing the field नियम के तहत भी OUT दिया जा सकता है। इस नियम के मुताबिक अगर बल्लेबाज क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाता है तो भी उसे OUT दिया जा सकता है।

फोटो- फाइल

Related News