ठंड को लेकर मौसम विभाग के छूटे पसीने, अलर्ट के चलते देश के इतने राज्यों में जारी हुई सबसे बड़ी चेतावनी

img

नई दिल्ली।। पश्चिमी विक्षोभ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा गिरा दिया है। उत्तर भारतीय इलाकों में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बुधवार को न्यूनतम तामपान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

तापमान में गिरावट आने की वजह से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत में 12 और 13 दिसंबर को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश व पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं। बुधवार को भी दोनों राज्यों में हल्की बारिश हो सकते हैं। गुरुवार को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 दिसंबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली में मंगलवार को इस बार सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, 5 दिसंबर के दिन 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में बुधवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मंगलवार के दिन न्यूनतम तापमान पालम में 8.6 डिग्री, आयानगर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़िए-हैदराबाद गैंगरेप केस में अब आया पिता का बयान, किया ऐसा खुलासा कि सुनकर निकल पड़ेंगे आंसू

Related News